Dehradun News

उत्तराखंड: बेटी को गोल्डन रिट्रीवर डॉगी गिफ्ट करने के चक्कर में महिला ने गंवाए 66 लाख रुपए

उत्तराखंड: बेटी को गोल्डन रिट्रीवर गिफ्ट करने के चक्कर में महिला ने गंवाए 66 लाख रुपए
Ad

देहरादून: बेटी को जन्मदिन पर गिफ्ट में गोल्डन रिट्रीवर डॉगी का बच्चा देने के लिए एक महिला बुरी फंस गई। ऑनलाइन माध्यम से उसने 15 हज़ार में सौदा किया मगर बाद में ना तो डॉगी ही मिला और ऊपर से हल्के हल्के ठग ने खाते से करीब 66 लाख रुपए भी उड़ा लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक महिला ने तहरीर दी है। जिसके अनुसार मोथरोवाला निवासी महिला ने बीती 22 जून को अपनी बेटी के जन्मदिन पर तोहफे के रूप में असम से गोल्डन रिटरेवियर नस्ल का कुत्ता मंगाना चाहा।

महिला ने जस्ट डायल से नंबर निकाला मगर उसके हाथों ठग का नंबर लग गया। हुआ ये कि फोन पर व्यक्ति ने बताया कि गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते के बच्चे की कीमत 15 हजार रुपए है। ऑनलाइन डिलीवरी हेतु महिला ने उसके कहने पर पांच हजार रुपये एडवांस दिए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी का एक और बड़ा फैसला, सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार से पूछा, अभी से क्यों नहीं कर देते बिजली फ्री

फोन पर ठग ने कहा कि कुत्ते के बच्चे को क्वारंटाइन रखने और लाइसेंस के लिए एक लाख रुपए मांगे। वो लेने के बाद उसने महिला से 26 जून को कुत्ते के बच्चे को भेजने के लिए शिपिंग चार्ज के रूप में एक लाख रुपए अपने खाते में मंगा लिए। हालांकि उसने इन्हें लौटाने की बात कही थी।

इसके बाद भी उसने सुरक्षा शुल्क, शिपिंग टैक्स समेत अन्य मदों में खर्चा बताकर ठग ने महिला से दो जुलाई तक कुल 66 लाख 39 हजार 600 रुपए ऐंठ लिए। फिर उसने रुपए मांगे तो महिला को ठगी का आभास हुआ। जिसपर उसने महिला ने साइबर थाने में शिकायत कर दी। स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर्यटन विभाग में होगी 126 पदों पर भर्ती, तुरंत जानें

यह भी पढ़ें: नैनीताल: दिव्यांगजनों के लिए 19 जुलाई से लगेंगे स्पेशल टीकाकरण शिविर, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ट्रेनों में महिलाओं की मदद के लिए हर पल मौजूद हैं आपकी ‘सहेली’

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बद्रीपुरा में 12 सालों से खंडहर हो रहे सिपाहियों के फ्लैट अब जाकर सुधरेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
To Top