Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ‘वोकल फॉर लोकल’ पकड़ रहा है रफ्तार,महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों का लगा मेला

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं की सशक्तिकरण की सिर्फ बातें ही नहीं होती, उत्तराखंड में इस दिशा में अनेकों काम भी किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न इलाकों में समय समय पर महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाते हैं। सरकार व महिला स्वयं समूहों द्वारा हाट बाज़ार का आयोजन किया जाता रहा है। हाल ही में नगर निगम परिसर में भी एक हाट बाज़ार का आयोजन हुआ था, जिसमें महिलाओं ने अपने बनाए उत्पादों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्हाल हल्द्वानी के लालडांठ में एक और ऐसा ही कदम उठाया गया है। इस बार गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा लालडांठ तिराहे पर स्थित ग्राउंड में 15 दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन किया गया है। लालडांठ रोड गुरुरानी कंपाउंड पर यह प्रदर्शनी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा निगम तैयार, उत्तराखंड में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: घर में हुई 75 हज़ार की चोरी, जाते जाते घर पर नया ताला लगाकर गए चोर

मंगलवार को प्रदर्शनी का श्री गणेश किया गया। उद्घाटन करने के लिए मंडी विकास परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट यहां पहुंचे थे। शुभारंभ करने के उपरांत उन्होंने महिलाओं को मजबूती प्रदान करने की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को साकार करना होगा। जिसकी वजह से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी आसानी होगी।

गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यावली ने प्रोत्साहन के लिए गजराज बिष्ट का आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदर्शनी में क्या क्या उत्पाद उपलब्ध हैं, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि प्रदर्शनी से आप ऊनी कपड़े, मसाले, दालें, मडुवा, मक्के का आटा, अचार, मुरब्बा आदि खरीद सकते हैं। यह सब उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल महिलाओं द्वारा खुद ही बनाए गए हैं। आप भी महिलाओं का साथ दीजिए और एक बार तो यहां ज़रूर आईए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की मार,लॉकडाउन के बाद पहली बार बिके 26 हजार से ज्यादा वाहन

यह भी पढ़ें: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहा था मरीज, एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल,फ्री में देते हैं युवाओं को ट्रेनिंग,65 ने पास की परीक्षा

यह भी पढ़ें: असम में गढ़वाल राइफल के अरविंद सिंह नेगी का हुआ निधन, 6 महीने से परिवार को था इंतजार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top