Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर में हुई 75 हज़ार की चोरी, जाते जाते घर पर नया ताला लगाकर गए चोर

Ad

हल्द्वानी: पैसे कमाने के पीछे की मेहनत, मेहनत करने वाला व्यक्ति ही समझ सकता है। चोर उचक्कों द्वारा यह मेहनत बस पर्स चोरने, बैग खोलने या ताले तोड़ने में ही की जाती है। हल्द्वानी की एक कॉलोनी से बड़ी चोरी की खबरें सामने आई है। जानकारी मिली है कि कश्मीर से एक फेरी वाला व्यापार संबंधों के कारण हल्द्वानी में किराए का कमरा में रह रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

वह व्यक्ति इसी कमरे में अपना सामान और दिन भर की अपनी कमाई रखता था। हुआ यूं कि उसकी गैर मौजूदगी में चोर आए, ताला तोड़ा और पैसे चुरा कर चले गए। देखने वाली बात यह रही कि चोरों ने वापिस जाते वक्त बाहर से नया ताला भी कमरे के दरवाजे पर लगा दिया था। जानकारी के अनुसार कमरे से तकरीबन 75 हज़ार रुपयों की चोरी हुई है।

यह भी पढ़ें: असम में गढ़वाल राइफल के अरविंद सिंह नेगी का हुआ निधन, 6 महीने से परिवार को था इंतजार

यह भी पढ़ें: मीमांशा आर्य बनी नैनीताल महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष, हल्द्वानी MBPG से लड़ चुकी हैं चुनाव

यह मामला हल्द्वानी के लाइन नंबर 12 इलाके का है। दरअसल थाना कालपुरा जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर का रहने वाला एक फेरी व्यापारी गुलाम रसूल व्यापारी गतिविधियों के चलते हल्द्वानी आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुलाम रसूल पिछले करीब 25 वर्षों से सर्दियों में हल्द्वानी फेरी लगाने आता है। इस बार उसने लाइन नंबर 12 में मोहम्मद यूसुफ के घर नया कमरा किराए पर लिया था।

यह व्यक्ति फेरी लगाने के लिए रोज़ाना घर से निकलता था तो ताला मार कर ही निकलता था। एक दिन हाल ही में जब वह अपने घर काम से लौटा तो उसने रोज़ की तरह की दरवाज़ा खोलना चाहा। मगर दरवाज़े पर नया ताला लगा होने के वजह से उसे ताला तोड़ना पड़ा।

मकान मालिक की मौजूदगी में जब वो घर के अंदर घुसा तो उसने पाया कि उसके 75 हज़ार रुपए गायब हैं। जिसके बाद वो काफी परेशान हो गया। अब पीड़ित ने बनभूलपुरा थाने में मामले की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें: फिल्म की दुनिया में आगे बढ़ रही है उत्तराखंड की तृप्ति,फिल्म बुलबुल के लिए मिला बेस्ट अभिनेत्री का खिताब

यह भी पढ़ें: जिला जज ने ऑडी कार का किया इस्तेमाल, नैनीताल हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन का हल्द्वानी रोडवेज की बसों पर असर,दिल्ली जाने वालों को करनी पड़ रही है मशक्कत

यह भी पढ़ें: हैशटैग पहाड़ी चैलेंज उत्तराखंड में वायरल हुआ, डीजीपी अशोक कुमार भी रंग में दिखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top