Rudraprayag News

उत्तराखंड हादसा:ऑल वेदर रोड पर बन रहे एक पुल का एक हिस्सा ढहा, मजदूरों की हुई मौत

Ad

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नरकोटा में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 मज़दूरों में से दो की मौत हो गई है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शटरिंग पलटने से यह हादसा हुआ। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ लोगों के शटरिंग के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर टूटी शटरिंग और मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top