Nainital-Haldwani News

कमाल की पारी,रामनगर के अनुज रावत ने चैंपियन मुंबई के खिलाफ जड़ी IPL की पहली फिफ्टी

twitter-Royal Challengers Bangalore
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के एक और युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी पहचान स्थापित की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की पारी खेली। नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले अनुज रावत ने अपने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी से बता दिया कि वह इस लीग के खिलाड़ी हैं। अनुज रावत के लिए आईपीएल-15 की शुरुआत अच्छी रही है लेकिन इससे पहले तक वह अपनी छोटी पारियों को बड़ा करने में कामयाब नहीं हुए थे लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी जड़कर सभी गिले शिकवे दूर कर दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

ANUJ RAWAT CRICKETER

अनुज की पहचान ताबड़तोड़ खिलाड़ी के रूप में होती है। वह साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिले।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अनुज रावत को 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा और सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी। युवा अनुज रावत ने टीम को निराश नहीं किया और अपने स्थान को पहली फिफ्टी के साथ मजबूत कर दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के जड़े और 2 चौके जड़े। अनुज रावत ने 47 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और दो चौके लगाए। रामनगर के रहने वाले अनुज रावत दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वहीं वह साल 2018 में भारतीय अंडर-19 टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top