Rudraprayag News

भक्तगण ध्यान दें, इसी महीने बंद हो जाएंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Ad

रुद्रप्रयाग: अगर आप इस सीजन अभी तक बाबा केदारनाथ के दर्शन नहीं कर सके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी है। इसी महीने के आखिर में शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने यहां आकर बाबा के दर्शन किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि छह मई को 11वें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट पूरे विधिविधान व पौराणिक परंपराओं के अनुसार खोले गए थे। भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खुलने के मौके पर सात हजार से अधिक भक्तों मौजूद थे। पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से हुई थी।

अब जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को भैयादूज पर्व पर धाम के कपाट बंद होंगे। 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि आज बुधवार को विजयदशमी पर्व पर निर्धारित की गई। बता दें कि शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मंदिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top