Bageshwar News

Well done ट्रैफिक पुलिस,उत्तराखंड में नियम तोड़ने पर काटा मजिस्ट्रेट की गाड़ी का चालान

Ad

बागेश्वर: अगर लीक से हटकर काम हो तो उसकी सराहना होना लाज़मी सी बात है। प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस ने भी कुछ लीक से हटकर किया है। दरअसल नियम का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मी ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी का चालान कर दिया। उत्तराखंड पुलिस का यह कदम काफी चर्चा बंटोर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल वैसे तो चालान होना कोई आम बात ही है। आमजनों को तो पुलिस द्वारा चालान कर के समय-समय पर नियम पालन की नसीहतें दी जाती हैं। मगर सरकारी गाड़ी का चालान नहीं किया जाता। अब उत्तराखंड पुलिस ने माहौल बदला है। बागेश्वर में सरकारी गाड़ी का चालान कर एक मिसाल पेश की गई है।

यह भी पढ़ें: कमजोर नहीं हैं हमारे संस्कार,अल्मोड़ा की रहने वाली TV एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने फटी जींस पहनकर दिया CM को जवाब

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने लगाई मोहर

यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का फैसला, राज्य में खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें: पहाड़ की भाषा के लिए उत्तरकाशी के युवा का प्यार, गढ़वाली में छपवाया शादी का कार्ड

गुरुवार को तहसील रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी गलत जगह पार्क थी। वहां पर गाड़ी का चालक भी मौजूद नहीं थी। मौके पर तैनात यातायत पुलिस ने काफी देर चालक का इंतज़ार किया। जब वह नहीं आया तो नो पार्किंग ज़ोन में गाड़ी खड़ी करने पर गाड़ी का चालान कर दिया। गाड़ी पर ही चालान चस्पा कर दिया गया।

कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मजिस्ट्रेट की गाड़ी का चालान हुआ हो। सरकारी गाड़ी का चालान होने की यह खबर बहुत दुर्लभ है इसलिए इसकी चर्चाएं पूरे क्षेत्र में हो रही हैं। पुलिस के इस कदम को काफी सराहा जा रहा है।

अब इस कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि हूटर लगाकर चलने वाली गाडिय़ों की भी चेक‍िंंग होगी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सभी लोग सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: रुड़की की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत, पांच घायल

यह भी पढ़ें: सल्ट विधानसभा सीट से बड़ा अपडेट, तो तीरथ सिंह रावत यहां से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

यह भी पढ़ें: पहाड़ से शहर गया युवक यूपी में बना साइबर ठग,गाजियाबाद से पकड़कर लाई नैनीताल पुलिस

यह भी पढ़ें: करोड़ों के मामले में वांटेड चल रही युवती से इश्क फरमाते पकड़े गए उत्तराखंड पुलिस के दरोगा साहब

यह भी पढ़ें: लोकसभा में बड़ा ऐलान,एक साल के अंदर खत्म हो जाएंगे देश के सभी टोल प्लाज़ा,ऐसे देना होगा चार्ज

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया उत्तराखंड CM को जवाब,कहा हमारे कपड़े नहीं अपनी सोच बदलें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top