Uttarakhand News

पहाड़ की भाषा के लिए उत्तरकाशी के युवा का प्यार, गढ़वाली में छपवाया शादी का कार्ड

Ad

देहरादून: हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति से ही संस्कार पैदा होते हैं। इन्हीं संस्कारों की उपज उत्तराखंड में दिखाई दी है। पहाड़ में जहां एक तरफ लोग गढ़वाली-कुमाऊंनी भाषा बोलने तक में झिझकते हैं। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ के एक बेटे ने अपने शादी के कार्ड में संस्कृति से ऐसा प्यार दिखाया है कि कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी जिले के क्यारी गांव के रहने वाले गणेश सिंह पंवार ने अपनी शादी का कार्ड गढ़वाली में छपवा कर मिसाल पेश की है। गणेश की शादी अप्रैल में होनी है। मगर उनकी शादी का कार्ड अभी से ही इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सल्ट विधानसभा सीट से बड़ा अपडेट, तो तीरथ सिंह रावत यहां से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

यह भी पढ़ें: पहाड़ से शहर गया युवक यूपी में बना साइबर ठग,गाजियाबाद से पकड़कर लाई नैनीताल पुलिस

लोगों के लिए यह चर्चा का विषय इसलिए भी है क्योंकि कार्ड में थोड़ी गढ़वाली नहीं है बल्कि पूरा कार्ड ही शुद्ध गढ़वाली बोली में छपवाया गया है। लोग इस सराहनीय प्रयास को खासा पसंद कर रहे हैं और गणेश सिंह पंवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंटर तक की पढ़ाई चिन्यालीसौड़ से करने वाले गणेश सिंह पंवार वर्तमान में एक होटल में नौकरी करते हैं। गणेश सिंह पंवार का कहना है कि उन्हें अपनी गढ़वाली सभ्यता संस्कृति एवं गढ़वाली बोली से काफी प्यार है। इसी लगाव की खातिर उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण कार्ड को शुद्ध गढ़वाली में छपवाया है।

जानकारी के मुताबिक गणेश गढ़वाली गाने भी गाते हैं। इतना ही नहीं अभी तक यूट्यूब पर उनके तीन-चार गाने रिलीज भी हो चुके हैं। वाकई गणेश सिंह पंवार की यह पहल हर किसी को प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें: करोड़ों के मामले में वांटेड चल रही युवती से इश्क फरमाते पकड़े गए उत्तराखंड पुलिस के दरोगा साहब

यह भी पढ़ें: लोकसभा में बड़ा ऐलान,एक साल के अंदर खत्म हो जाएंगे देश के सभी टोल प्लाज़ा,ऐसे देना होगा चार्ज

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया उत्तराखंड CM को जवाब,कहा हमारे कपड़े नहीं अपनी सोच बदलें

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और फैसले को बदलेंगे सीएम तीरथ ! पौड़ी के लाखों लोगों को मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top