Uttarakhand News

IRCTC करवा रहा है सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, उत्तराखंड से भी चलेगी ट्रेन

Ad

Indian Railways: Yognagri Rishikesh: Bharat Gaurav Paryatan Train:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय संस्कृति कोटि-कोटि देवी-देवताओं से सुसज्जित है। कई लोग देवभूमि उत्तराखंड उन्हीं का दर्शन करने हर वर्ष यहाँ आते भी हैं। देवभूमि उत्तराखंड में केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ के केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित भारत में अलग-अलग जगहों पर कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इन सभी ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पुराणों में सभी पापों का नाशक और अभीष्ट फल प्रदान करने वाला बताया गया है। रेलवे ने भी देवों की भूमि उत्तराखंड से एक ख़ास पहल करने का निर्णय लिया है। जी हाँ, भारतीय रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से 22 मई से श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह विशेष ट्रेन 11 रात और 12 दिन की यात्रा पूरी कर 2 जून को वापस योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। बता दें कि रेलवे द्वारा संचालित इस विशेष ट्रेन में 767 बर्थ होंगे। जिनमें सेकंड एसी की 49, थर्ड एसी 70 एवं स्लीपर की 648 सीटें होंगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए तीन समय के भोजन की व्यवस्था भी रेलवे प्रबंधन द्वारा की जाएगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि.(आईआरसीटीसी) के उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने इस समबन्ध में पत्रकार वार्ता की। इस वार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान रेलवे की ओर से श्रृद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस दौरान इस टूर पैकेज की सबसे ख़ास बात सामने आई कि इसमें LTC और EMI ( EMI रू-1074/- प्रति माह से शुरू) की सुविधा भी उपलब्ध है।

ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जो यात्री पहले पंजीकरण करा लेगा उसे टिकट मिल जाएगी। टिकट बुकिंग के लिए अन्य कोई विशेष प्रावधान नहीं है। किराए कि बात करें तो इकोनामी श्रेणी स्लीपर क्लास का किराया ₹22150 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का किराया ₹20800 निर्धारित किया गया है। जिसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट शामिल है। स्टैंडर्ड श्रेणी थर्ड एसी क्लास का किराया ₹36700 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का किराया ₹35150 /- निर्धारित किया गया है। इसमें थर्ड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट शामिल है। कम्फर्ट श्रेणी सेकंड एसी क्लास का किराया ₹48600 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का किराया ₹46700 /- निर्धारित किया गया है। इसमें सेकंड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top