Rajasthan

राजस्थान की बेटी दिल्ली में बनी जज, पूरे देश से अंजलि सिंह को मिल रही हैं बधाई

Ad

नई दिल्ली: ऐसा कोई काम नहीं जो बेटियां नहीं कर सकती है। पहले घर की जिम्मेदारी की बात आती थी तो लड़कों को आगे कर दिया जाता था लेकिन अब बेटियां खुद ही आगे आ रही है। उन्हें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। आज हम आपकों राजस्थान की बेटी की कहानी बताएंगे, जिन्होंने दिल्ली न्यायिक सेवा में सातवीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

भरतपुर जिला निवासी अंजली सिंह ने राज्य की लाखों बेटियों को प्रेरित किया है। पहले प्रयास में ही उन्हें दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता मिली। उन्होंने अपनी कामयाबी को लेकर कहा कि सच्चे मन किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता है।

 अंजली सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई राजस्थान से ही पूरी की। इसके बाद वह जयपुर में क्लेट की तैयारी करने लगी।  इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा करने के बाद उन्होंने पुणे के एक कॉलेज में बीए एलएलबी के लिए प्रवेश लिया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने जज बनने का सपना देखा। कॉलेज पूरा होते ही उन्होंने दिल्ली में रहकर न्यायिक सेवा की तैयारी की और पहले प्रयास में सफलता हासिल की।  

अंजलि सिंह ने इस दौरान मोबाइल को खुद से दूर रका। वह रोजाना 15-16 घंटे पढ़ाई करती थी। उनकी रूचि मानव सेवा के लिए थी। अंजलि ने अपने माता-पिता को कामयाबी का श्रेय दिया। उनके माता-पिता शिक्षक हैं। अंजलि ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों ने ही उन्हें ऊर्जा दी। इसलिए वह अपनी पढ़ाई पर फोक्स कर पाई। तैयारी के दौरान कई बार ध्यान दूसरी तरफ भी चला जाता है। अगर अच्छी मेंटरशिप हो तो काफी मदद मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top