Bageshwar News

बागेश्वर की भावना टाकुली का टीम इंडिया में चयन, सैनिक पिता ने बनाया चैंपियन

Ad

बागेश्वर: पहाड़ की एक बेटी ने तलवारबाजी की वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होकर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। भारतीय सेना में तैनात बागेश्वर के प्रताप सिंह टाकुली की पुत्री भावना का चयन बुल्गरिया में खेली जाने वाली वर्ल्ड फेंसिंग जूनियर एंड कैडेट चैंपियनिशप के लिए हो गया है। गौरतलब हो कि वह उत्तराखंड से इस तरह की एकमात्र खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि बीती 14 मार्च को वर्ल्ड जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप के भारतीय टीम की घोषणा हुई थी। भारतीय फेंसिंग टीम में हिमालय की तलहटी पर स्थित गांव सूपी की निवासी भावना टाकुली को भी शामिल किया गया है। पूरी तरह यह पल उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। भावना टाकुली के पिता प्रताप सिंह टाकुली भारतीय सेना में तैनात हैं।

प्रताप सिंह टाकुली पिता सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं और खुद भी सेना की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। बचपन से ही उन्होंने भावना को तलवारबाजी में निपुण बनाया है। उन्होंने पटियाल, पंजाब से प्रशिक्षण लिया है। प्रताप सिंह ने बताया कि तजाकिस्तान, उजबेकित्सान में भी खेल चुकी हैं। अब पूरे उत्तराखंड को बेटी का बुल्गरिया में खेलने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top