Uttarakhand News

उत्तराखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा होगी शुरू, जाम और पहाड़ों में मार्ग बंद होने का टेंशन होगा दूर

Ad

देहरादून: कुछ दिन पूर्व हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। एक फैसला प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लिया है जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए शानदार साबित हो सकता है। उत्तराखंड सरकार बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाली है। स्वास्थ्य विभाग इस प्लान के लिए एक महीने में खाका तैयार करेगा। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को बाइक उपलब्ध कराएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू होने के बाद जाम की वजह से इलाज में मिलने वाली देरी का टेंशन दूर हो सकता है। वहीं कई बार सड़क व पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने की वजह से बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद होते हैं, ऐसे में बाइक एंबुलेंस इस स्थिति में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा मरीज को दवाईयों की जरूरत है तो बाइक एंबुलेंस से घर तक दवाईयां पहुंचाई जा सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कैबिनेट ने बाइक एंबुलेंस सेवा के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग प्लान तैयार करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top