Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बुरी खबर: आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर मौत

Ad

Haldwani news: Road Accident: हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने आर्मी की तैयारी कर रहे युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ( Road accident in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

एमबीपीजी कॉलेज का छात्र

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भनोली तहसील के नौगांव निवासी 18 वर्षीय चंदन सिंह रौतेला पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला वर्तमान में हल्द्वानी शहर स्थित वेदबंधु बिहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ एक स्प्ताह पहले से किराए पर रह रहा था। और इसी वर्ष चंदन ने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। इसी के साथ वह आर्मी की तैयारी भी कर रहा था। जिसके चलते बीते सोमवार की सुबह चंदन दौड़ लगाने के लिए निकला था तभी रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। जिससे चंदन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।( Car Crushed youth in haldwani )

परिवार में मचा कोहराम

चंदन के पिता का पूर्व मे देहांत हो चुका है। घर में चंदन की तीन बहने और मां समेत एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top