Haridwar News

उत्तराखंड:इबादत करके लौट रहा था परिवार,गंगनहर में समाई कार,चार लोगों की हुई मौत

Ad

हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। शव घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर कार के अंदर से बरामद किए गए, जिसे निकालने में काफी मशक्कत का सामना रेस्क्यू टीम को करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बाबर कालोनी के रहने वाले गुलफाम का ट्रेवल्स का काम है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ इबादत करने पिरान कलियर दरगाह गए थे। वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा एक वाहन के सामने आने के वजह से हुआ। वाहन से टक्कर बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ते हुए गंगनहर में गिर गई। इस हादसे में गुलफाम की पत्नी शाहना (33), बेटा आलीशान (5), बेटी गुलिस्ता (3)  चालक मंसूर (45) निवासी कस्वावान कार समेत गंगनहर में समा गए। गुलफाम की किस्मत अच्छी रही थी कि वह छिटकर बाहर गिरे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का एयरपोर्ट बना पूरे देश की पसंद, सर्वे में पाया तीसरा स्थान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में मॉडलिंग के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया,इस तरह से लोगों को लगाता था चूना

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी व्यापारी से लूट का वीडियो आया सामने,CCTV फुटेज में तमंचे लहराते नज़र आए तीन लुटेरे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:मार्बल की दुकान में हुई लूट,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में महिला का आरोप,पति व सौतन उसकी फोटो एडिट करके अश्लील बना रहे हैं

यह भी पढ़ें: ATM से 9 लाख रुपए कटने के बाद हुए रिकवर,नैनीताल पुलिस ने कुछ इस तरह दिखाया ठग को ठेंगा

गुलफाम ने पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली और जल पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रानीपुर झाल से पानी को रोका गया और सर्च अभियान चलाया गया। ग्निशमन विभाग की गाड़ी के अलावा एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और जलपुलिस केे साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू अभियान को दौरान पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। रात साढ़े दस बजे कार के अंदर से चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। इस घटना के बाद गुलफाम के परिजन सदमें में है। परिजनों ने सोचा नहीं था कि इबादत करने गया परिवार वापस लौटते वक्त उजड़ जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे भी 4 लोगों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top