Chamoli News

चमोली के रविग्राम गांव में पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर पति को उतारा मौत के घाट

Ad

देहरादून: चमोली जिले से एक हिला देने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया , जिससे उसकी मौत हो गई। मामला चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम का है। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी को IPL निलामी से पहले KKR ने ट्रायल के लिए बुलाया

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में अलर्ट,बस अड्डे, रेलवे स्टेशल और होटलों में चैकिंग शुरू

यह भी पढ़ें: BCCI विजय हजारे समेत तीन टूर्नामेंट कराएगा,उत्तराखंड मेजबानी के लिए भी तैयार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था समाप्त,डीएम को मिला ये अधिकार

जानकारी के अनुसार रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराये पर रहते थे। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इतने में संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा मार दिया। इसके बाद रामू बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना घर चलाते थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का केस उसके खिलाफ दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top