Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का फैसला, एक जुलाई से इन जिलों के लिए शुरू होगी चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर प्रेशर में उत्तराखंड सरकार,SC से वापिस ली याचिका
Ad

देहरादून: कई सारी अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि फैसले के तहत एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलो के निवासियों के लिए चारधाम यात्रा को खोला जा रहा है। लिहाजा इसके लिए कुछ मानक भी तैयार किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त जिलों के भक्तजनों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ धामो में दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद 11 जुलाई से अन्य जिलों के लिए खोली जाएगी यात्रा। इसमें भी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी।

बता दें कि पिछले कई दिनों से चारधाम यात्रा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। लिहाजा पहले सरकार ने एसओपी जारी कर यात्रा को उक्त तीन जिलों के लिए खोला था। मगर फिर इसके बाद देवस्थानम बोर्ड की कम तैयारियां और हाईकोर्ट के अड़ंगे के बाद फैसला रोक दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top