Uttarakhand News

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का आदेश जारी, सीएम धामी ने पूरा किया वादा

Ad

देहरादून: राज्य की धामी सरकार ने अपनी एक और घोषणा को पूरा करते हुए आदेश जारी कर दिया है। दरअसल राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसका अब आदेश जारी हो गया है। वाकई इस फैसले से राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान भी बढ़ेगा और उन्हें लाभ भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेशानुसार जिन राज्य आंदोलनकारियों को पहले ₹5000 पेंशन मिलती थी, अब उन्हें ₹6000 पेंशन मिलेगी। जबकि ₹3100 पेंशन पाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को अब ₹4500 पेंशन मिलेगी। आपको बता दें कि राज्य आंदोलनकारी काफी लंबे वक्त से इसको लेकर मांग कर रहे थे। लंबे संघर्ष के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की सुध ली थी।

सीएम धामी ने ऐलान किया था कि राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। घोषणा के बाद ही कैबिनेट में भी प्रस्ताव पास किया गया था। अब आधिकारिक तौर पर इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश जारी होने के साथ ही आंदोलनकारियों की मांग पर भी ठप्पा लग गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top