Udham Singh Nagar News

पुष्कर सिंह धामी की मां नहीं रोक पाई अपने आंसू,बोली सब कहते थे बेटा ज़रूर CM बनेगा

पुष्कर सिंह धामी की मां नहीं रोक पाई अपने आंसू,बोली सब कहते थे बेटा ज़रूर CM बनेगा
Ad

खटीमा: प्रदेश में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला। तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक संकट के चलते मुख्यमंत्री का पद छोड़ा तो खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुखिया घोषित किया गया। पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र में जश्न मनाया जा रहा है। उनकी मां तो खबर सुनने के साथ ही रो पड़ी और उन्होंने कहा सब कहते थे बेटा एक दिन सीएम बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत ने जिन कारणों से सीएम की कुर्सी छोड़ी उस वजह से कोई विधायक ही मुख्यमंत्री बनने वाला था। लेकिन पुष्कर सिंह धामी का नाम अचानक ही लाइट में आया और वह मुख्यमंत्री बना दिए गए। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी अबतक के प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही उनके परिवार, रिश्तेदार और गांव में खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने मिठाई वितरण और जश्न से झूमना शुरू कर दिया। उनकी मां तो खुशी से रो भी पड़ीं। दरअसल पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी ने कहा कि उनसे लोग कहा करते थे कि पुष्कर मुख्यमंत्री बनेगा और देश में नाम रोशन करेगा।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

उन्होंने आगे कहा कि आज वह दिन आ गया है और वह चाहती हैं कि पुष्कर लोगों के लिए अच्छा काम करे। इस मौके पर मां ने पुष्कर सिंह धामी के पिता को भी याद किया जिनका एक साल पहले ही निधन हुआ था। उन्होंने कहा आज अगर पुष्कर के पिता भी जिंदा होते अपने बेटे को सीएम पद की शपथ लेते हुए देखते।

इस मौके पर धामी की पत्नी गीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि वह हमेशा की तरह अपनी इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे और राज्य के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा पुष्कर प्रदेश की जनता के विकास और राज्य की प्रगति के लिए लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

ADVERTISEMENTS Ad
To Top