Dehradun News

कुर्सी पर बैठने से पहले शहीदों को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नमन

कुर्सी पर बैठने से पहले शहीदों को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नमन
Ad

देहरादून: राज्य की राजनीति में चल रही उथल पुथल अब कुछ हद तक शांत हुई है। प्रदेश को युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के रूप में 11वां मुख्यमंत्री मिल गया है। बीते दिन सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

ADVERTISEMENTS Ad

पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

आपको बता दें कि खुद पुष्कर सिंह धामी भी सैनिक पुत्र हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के कनालीछीना के रहने वाले धामी का पूरा जीवन उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में ही बीता है।

उन्होंने यहीं से 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। वर्ष 2017 में एक बार फिर वह यहीं से दोबारा चुनाव जीते और विधायक बने। अब उन्हें प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

ADVERTISEMENTS Ad
To Top