Nainital-Haldwani News

पंतनगर एयरपोर्ट को लेकर आ रही है अच्छी खबर,हाइटेक सेवाएं उपलब्ध कराएगा केंद्र

Ad

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन व शहरी विकास हरदीप पुरी से भेंट कर राज्य में उड़ान योजना के संबंध में चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि उड़ान योजना में देहरादून-पिथौरागढ़-हिण्डन मार्ग और सहस्रधारा-चिन्यालीसौड़- गौचर मार्ग पर हवाई सेवाएं नियमित करने के लिए दोबारा टेंडर होंगे। जलजीवन मिशन में उत्तराखण्ड के सभी बड़े और छोटे शहरों को शामिल किया जाने की भी केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दी।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंतनगर ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे को इंटरनेशनल बनाए जाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जनपद पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा हस्तगत किए जाने के लिए सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उड़ान योजना के अंतर्गत कुमाऊं और गढ़वाल मण्डल में रूट बदले जाने और पाॅइन्ट टू पाॅइन्ट किए जाने का आग्रह किया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने राजकीय वायुयान बी-200 को किसी एनएसओपी सेवा प्रदाता को ड्राई लीज पर दिए जाने पर भी अपनी स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र ने हल की हल्द्वानी गौजाजाली स्कूल की परेशानी, बच्चों को पढ़ाई के लिए मिल गई छत

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:अधिभार राशि में मिल रही है शत प्रतिशत छूट,18 मई तक जमा करें अपना बिजली का बिल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की लक्की राणा ने यूरोप में जीता पदक, पिता हल्द्वानी में चलाते हैं बस

यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ के चलते हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस पर बढ़ेगा भार, SSP को लिखा पत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top