Nainital-Haldwani News

क्रिसमस और नए साल के लिए नैनीताल पैक, कालाढूंगी मार्ग पर नहीं होगा बसों का संचालन

Ad

Nainital new year preparations:- नैनीताल शहर में क्रिसमस व नव वर्ष की तैयारी को लेकर सीओ सिटी ने बुधवार को पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान सीओ सिटी ने कारोबारी से यातायात प्लान का अनुपालन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमस और 31st के आयोजन पर होटल में संगीत बजाने को लेकर भी सख्त निर्देश प्रेषित किए। सीओ सिटी के अनुसार रात दस बजे बाद किसी भी दशा में होटल में संगीत नहीं बजाए जायेंगे। इस संबंध में बुधवार को सीओ विभा दीक्षित ने पर्यटन और टैक्सी कारोबारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की और पर्यटन सीजन की तैयारी पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

सीओ विभा दीक्षित ने कारोबारी से यातायात प्लान को लागू करवाने में सहयोग करने को भी कहा। उन्होंने बताया कि कालाढूंगी मार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए बसों का आवागमन हल्द्वानी रोड से किया जाएगा। पर्यटक वाहनों को एंट्री पॉइंट पर रोकने के बाद पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल छोड़ा जाएगा तथा पैंगोट मार्ग पर केवल छोटे वाहनों की ही एंट्री सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में एआरटीओ रश्मि भट्ट, कोतवाल धर्मवारी सोलंकी, टीआई आदेश कुमार, पंकज तिवारी, ललित मोहन, होटल एसोसिएशन सचिव वेद साह, अमनदीप सिंह, नासिर खान, संजय लोहनी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top