Rajasthan

राजस्थान में बदलेंगे समीकरण, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा ज्वाइन की

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिली है। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया है। राजस्थान में विश्नोई समाज की एक बड़ी आबादी रहती है। पश्चिमी राजस्थान की करीब 40 सीटों पर विश्नोई समाज हार-जीत में निर्णायक का फैसला करता है। सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में बिश्नोई समाज की बड़ी तादात है। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से विपक्ष चुनाव से पहले मजबूत हुआ है तो वहीं अब राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। बिश्नोई के भाजपा में चले जाने से कांग्रेस को झटका लगा है और अब बिश्नोई भाजपा खेमे को मजबूत करने के लिए अपने पत्ते खोलेंगे तो कांग्रेस के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राजस्थान में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। राजस्थान का बिश्नोई समाज फ़िल्म स्टार सलमान खान के हाथों काले हिरणों के शिकार का मामला सामने आया तो वे सड़कों पर आ गए थे। सलमान खान को सड़कों पर ले आए थे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कुलदीप विश्नोई का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा- हरियाणा के दिग्गज नेता कुलदीप विश्नोई का भाजपा में मैं स्वागत करती हूं। मुझे विश्वास है कि आप भाजपा परिवार के समर्पित और कर्मठ सदस्य के रूप में भारत के नव निर्माण में अहम भागीदारी निभाएंगे। कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर से विधायक बने थे और उन्होंने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top