Election Talks

उत्तराखंड: कांग्रेस जारी कर सकती है दावेदारों की पहली सूची, सोनिया गांधी को लगानी है मोहर

Ad

देहरादून:विधानसभा चुनाव 2022 लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है । प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है, हालांकि माना जा रहा है कि टुकड़ों में दावेदारों की सूची जारी की जाएगी। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आज शाम होने जा रही है और माना जा रहा है कि दावेदारों की सूची मंथन के बाद जारी की जा सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इन चुनावों में कांग्रेस एक परिवार एक टिकट उनके के प्लान को आजमा रही है देखना दिलचस्प होगा कि सीईसी क्या फैसला करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली में दो दिन तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकटों को लेकर आखिरी दौर का मंथन किया गया। बीती देर रात्रि बैठक चली थी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे से अविनाश पांडे की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। देर शाम तक चली बैठक में तकरीबन 45 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन पर सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों की करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अभी और मशक्कत की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top