Uttarakhand News

उत्तराखंड: Curfew 22 जून तक बढ़ा, चारधाम यात्रा तीन जिलों के लिए हुई शुरू

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना Curfew 22 जून तक जारी रहेगा। सरकार ने कुछ देर पहले इसे एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया। कोरोना वायरस के कम होने के बाद भी सरकार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता मान रही है और तभी अधिक छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली ( बदरीनाथ), रुद्रप्रयाग ( केदारनाथ) और उत्‍तरकाशी ( गंगोत्री और यमनोत्री) के लोगों के लिए खोल दिया है। उन्हें यात्रा करने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। इसके अलावा राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। आज के आदेश के अनुसार हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकाने भी खुले रहेंगी। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: गंगोलीहाट: ढाई साल की बेटी को मां की गोद से छीन ले गया तेंदुआ, दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में आधे दिन तक बंद रहेगा बाजार, शोक में डूबा है पूरा शहर

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत

यह भी पढ़ें: नमन, इंदिरा हृदयेश के अलावा आज तक किसी के नाम दर्ज नहीं हुई ये उपलब्धि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक बार फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, लंबा हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top