Uttarakhand News

कैबिनेट का फैसला, पर्यटन व्यवसायियों को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानें पूरी खबर

Ad

देहरादून: तीरथ कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक पर सभी की निगाहें थी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कोरोना वायरस को देखते हुए कई फैसले इस लिस्ट में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार में होटल अलकनंदा के निर्माण में लेबर सेस को छोड़कर 49 लाख रुपए माफ किया गया।
जिला प्राधिकरण में संशोधन किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास कराने की मंजूरी दी गई है।
उत्तरकाशी में तेखला में न्याय विभाग के भवन को विश्वनाथ भवन के पास पीडब्ल्यूडी की भूमि से बदला गया है।

कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को स्वीकृति दी गई है। इसमें 10 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें से 5 करोड़ हंस फाउंडेशन देगा। इससे 20000 लोगों को फायदा होगा और छोटे कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। 10 हजार से 15 हजार के प्रोजेक्ट पर 5000 की सब्सिडी मिलेगी।

कोरोना काल के दौरान जो बच्चे अनाथ हुए हैं, उनके लिए सरकार द्वारा शुरू की गई वात्सल्य योजना को 5 साल तक बढ़ाया जाएगा। योजना के तहत अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी इसके अलावा उत्तराखंड में शिल्पकार प्रोत्साहन योजना को 5 साल बढ़ाया गया है।

साहूकारी अधिनियम में संशोधन किया गया है। केदारनाथ मास्टर प्लान में प्रशासनिक भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। बद्रीनाथ धाम में 100 करोड़ के निर्माण कार्य होंगे।

कोविड के चलते जिन पर्यटन व्यवसायियों को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पर्यटन उद्योगों को हुए नुकसान की वजह से कर्मियों को 2 महीने के लिए 2500 रुपये मिलेंगे।

टूर, ट्रेवल्स, ऑपरेटर, राफ्टिंग, गाइड को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। पर्यटन में नवीनीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है।

हल्द्वानी में अस्पताल में निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था का गठन करने का फैसला लिया गया।
कैबिनेट मीटिंग में उच्च शिक्षा की नियमावली में संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदलाव का दौर जारी,पहले आठ के तबादले फिर तीन IAS अफसरों के दायित्व बदले,देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: नैनीताल: दो गुटों के झगड़े में पिट गया अंजान युवक,पुलिस को घायल अवस्था में नाली में पड़ा मिला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: गूगल पर कस्टमर केयर नंबर किया सर्च, कॉल लगाया और ऐसे गंवा दिए 28 हजार रूपए

यह भी पढ़ें: कुमाऊं से होगा 14 ट्रेनों का संचालन, दिल्ली और लखनऊ भी शामिल,पूरी लिस्ट देखें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top