Uttarakhand News

उत्तराखंड:अपनी टीम के लिए उदाहरण बनें DGP अशोक कुमार,देर रात परिवार की फोन पर सुनी समस्या

Ad

उत्तराखंड:अपनी टीम के लिए उदाहरण बनें DGP अशोक कुमार,देर रात परिवार की फोन पर सुनी समस्या

देहरादून: राज्य के नए डीजीपी अशोक कुमार लगातार अपनी टीम को उत्साह से लबरेज कर रहे हैं। वह कुछ दिन पहले कुमाऊं दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने पुलिस को साफ छवि बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए कार्य करते हैं और अपने फर्ज के साथ कोई लापरवाही ना बरसते। जनता का भरोसा पुलिस पर बनें रहे, इसी दिशा में हमे कार्य भी करना होगा। इसके अलावा उन्होंने नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेशानियों को सुना और वर्क लोड करने हेतु प्लान बनाने की बात भी कही। अपनी बातों को कुछ ही दिनों में कार्य में बदला। क्या आप सोच सकते हैं कि देर रात को कोई डीजीपी को कॉल कर सकता है, नहीं ना… लेकिन देहरादून में एक परिवार की परेशानी के बारे में डीजीपी अशोक कुमार को कॉल के माध्यम से पता चला। डीजीपी ने बिना देरी करते हुए अपनी टीम को मामले का हल खोजने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीजीपी अशोक कुमार को मैक्स हाॅस्पीटल में तैनात डाॅ पुनीत त्यागी ने बताया कि उनके परिचित एक बुजुर्ग 82 वर्षीय जीएन सिंह हॉस्पिटल से लापता हो गए हैं। वह अल्जाइमर रोग से ग्रसित हैं। उनकी बेटी हॉस्पिटल में उनके साथ थी जो काफी परेशान है। डीजीपी अशोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और देहरादून को पुलिस को उपरोक्त बुजुर्ग व्यक्ति को तलाश करने के निर्देश दिए। उनका तुरंत एक्शन काम आया और कुछ ही देर में देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने बुजुर्ग को सकुशल ढ़ूंढ लिया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन जब उन्हें लेने के लिए थाना राजपुर पहुंचे तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू थे। उन्होंने DGP की संवदेनशीलता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि हम पिछले घंटों से काफी परेशान थे,आपके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व के चलते हमें राहत की सांस मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top