Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हुआ डिजिटल मीडिया विंग का गठन, तेजपाल नेगी बने अध्यक्ष

हल्द्वानी में हुआ डिजिटल मीडिया विंग का गठन, तेजपाल नेगी बने अध्यक्ष

हल्द्वानी: नगर में डिजिटल मीडिया संगठन का विधिवत गठन किया गया है। प्रारंभिक कार्यों के संपादन के बाद कार्यकारिणी लोकतांत्रिक प्रकिया के तहत चुने गए पदाधिकारियों को पदभार सौंपेगी। बता दें कि संगठन में अधिष्ठाता कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सरस मार्केट में इसी सिलसिले में बैठक संपन्न हुई।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

1. जनपक्ष के गिरीश जोशी – संरक्षक

2. सत्यमेव जयते के तेजपाल नेगी – अधिष्ठाता कार्यकारिणी में अध्यक्ष

3. हिल वार्ता के ओपी पांडे – संगठन का महासचिव

4. खबर सच है के मनोज पांडे – कोषाध्यक्ष

5. सच की तोप के महेंद्र नेगी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष

6. खबर पहाड़ के दिनेश पांडे – वरिष्ठ उपाध्यक्ष

7. पर्वत प्ररेणा के सुरेश पाठक – संगठन का सचिव

8. खालसा न्यूज के गुरमीत सिंह सहित कई लोग कार्यकारिणी में शामिल किए गए

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी अच्छी खबर, जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया

यह भी पढ़ें: देहरादून: मसूरी समेत तमाम जगह आने वाले पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

संगठन अध्यक्ष तेजपाल नेगी के अनुसार अधिष्ठाता कार्यकारिणी संगठन की पंजीकरण प्रकिया, संविधान निर्माण व सदस्यता अभियान चला कर संगठन को एक आकार देगी। फिर आम बैठक कर विधि अनुसार संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। संगठन उत्तराखंड के नैनीताल जिले तक की सीमित नहीं रहेगा।

बताया कि संगठन का प्रसार पूरी हिमालयन श्रृंखला में किया जाना है। इससे समाचार जगत में नई आई डिजिटल क्रांति को समाज के परिप्रेक्ष्य में सही दिशा दिए जाने में गति मिलेगी। जल्दी ही संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पुरखाराम, जो साल में सोते हैं 300 दिन, सोशल मीडिया में कर रहे ट्रेंड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: Volvo बस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, लेकर ही माने 220 रुपए रिफंड

समाचार जगत में स्वयं के अलग थलग समझ रहे डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों सम्मान व सरकारी नीतियों में डिजिटल मीडिया को भी स्थान दिलाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है। ताकि वे संगठन की सदस्यता लें।

बहरहाल अपनी सदस्यता के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे संगठन के अध्यक्ष से 7895783639 पर और महासचिव ओपी पांडे से 97600 38440 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की नेहा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त किए विशेष कार्य व जनसंपर्क अधिकारी

To Top