Dehradun News

उत्तराखंड की नेहा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड की नेहा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून: प्रदेश की एक बेटी को भाजयुमो ने राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंप दी है। जी हां, नेहा जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। लिहाजा ये बड़ा पद नेहा जोशी को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी रहते हुए बेहतरीन कार्य करने पर नसीब हुआ है।

बीते दिन नई दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने जब कार्यकारिणी घोषित की तो एक नाम से उत्तराखंड में भाजयुमो समर्थकों में ऊर्जा आ गई। दरअसल कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्षों में से प्रदेश की नेहा जोशी को भी स्थान मिला।

बता दें कि इस कार्यकारिणी में देशभर से तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है। गौरतलब है कि नेहा पहले केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन में भी शामिल रही है। लिहाजा उनके अनुभव का भी फायदा भाजयुमो को जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी भोटिया पड़ाव निवासी सिद्धि शाह फिल्म कॉलर बॉम्ब में आई नजर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तीसरी संतान होने पर छिन गई नगर पालिका सभासद की कुर्सी

वर्ष 2017 से भाजयुमो की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनी नेहा जोशी ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय अमेरिका से सोशल वर्क में स्नातकोत्तर पास किया है। देहरादून से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद नेहा ने स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है।

नेहा जोशी हमेशा से महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती आ रही हैमं। उत्तराखंड में भी उन्होंने इसी क्रम में अच्छे काम किए हैं। भाजयुमो में प्रखर वक्ता के रूप मानी जाने वाली नेहा जोशी काबीना मंत्री गणेश जोशी की सुपुत्री हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी समेत तीन IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के रेस्ट्रां में दोस्त के साथ शराब पीने पर संचालक को पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया नोटिस

यह भी पढ़ें: चक दे इंडिया,हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम में शामिल,टोक्यो ओलंपिक में आएंगी नजर

To Top