Sports News

सालों बाद दिनेश कार्तिक ने बयां किया अपना दर्द, धोनी को लेकर कही बड़ी बात

सालों बाद दिनेश कार्तिक ने बयां किया अपना दर्द, धोनी को लेकर कही बड़ी बात
Ad

नई दिल्ली: निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारत को मैच जिताने वाले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सालों से दिल में छिपाया अपना दर्द बयां किया है। कार्तिक ने कहा है कि धोनी के जलवे दुनिया के सामने आने के बाद उनकी टीम में आने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल दिनेश कार्तिक इन दिनों भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में अंग्रेजी कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिनेश कार्तिक का एक इंटरव्यू अपने यूट्यूब चैनल के लिए लिया है। जिसमें कार्तिक खुल कर धोनी के प्रभाव आदि के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:नशा मुक्ति केंद्र में घिनौनी हरकत, स्मैक देकर युवतियों के साथ होता था दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वालों की तुरंत करें शिकायत,हेल्पलाइन नंबर हो गया है जारी

कार्तिक ने कहा कि धोनी के आने के बाद उनके प्रदर्शन ने सभी को चकित कर दिया था। बकौल कार्तिक, “धोनी के प्रदर्शन के बाद मुझे पता चल गया था कि मेरे लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं। विकेटकीपर एक दशक तक चलते हैं। उदाहरण के तौर पर आप पहले सैयद किरमानी, फिर किरण मोरे और बाद में धोनी को देख सकते हैं।”

दिनेश कार्तिक ने कहा कि इयान हिली और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी कम से कम देश के लिए 10-12 साल खेल सकते हैं। धोनी जैसा क्रिकेटर सालों में एक बार आता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान, CM धामी ने की बदलाव की घोषणा

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में सफलता के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की PIL

गौरतलब है कि साल 2007 के इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 263 रन बनाए थे। कार्तिक ने छह पारियो में 43.83 से रन बनाए थे। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे। कार्तिक ने कहा कि इस प्रदर्शन के बाद धोनी और राहुल द्रविड़ ने उन्हें बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा।

कार्तिक ने कहा धोनी और राहुल द्रविड़ की सीख के बाद घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन भी बल्ले से निकले। बतौर ओपनर भी काफी रन बने। लिहाजा कार्तिक के दिल में जहां एक टीस है वहीं उनके मन में धोनी को लेकर बहुत प्यार और सम्मान भी है। इस इंटरव्यू से ये बात तो सामने आ गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पंडित की चोटी काटे जाने पर हुआ बवाल, नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: हर की पैड़ी पर बर्थडे पार्टी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने हरियाणा के पांच युवकों को पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top