Uttarakhand News

उत्तराखंड: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वालों की तुरंत करें शिकायत,हेल्पलाइन नंबर हो गया है जारी

उत्तराखंड: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वालों की तुरंत करें शिकायत,हेल्पलाइन नंबर हो गया है जारी
Ad

देहरादून: त्योहारों के आते ही मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों को लेकर मिलावट की कई खबरें सामने आती हैं। साथ ही कई बार ये भी पाया जाता है कि दुकानदार या डीलर एक्सपायर हो चुके पदार्थों को ही खपाने के काम चालू कर देते हैं। इन मामलों की शिकायत करना भी बेहद जरूरी है ताकि उक्त लोगों को बढ़ावा ना मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल राखी व 15 अगस्त आने को है। इसी क्रम में अगर आपको कोई भी दुकानदार पुराना खाद्य पदार्थ देता है तो आर उसकी शिकायत आसानी से कर सकते हैं। ग्राहकों को 1800114000 या 14404 पर कॉल कर दुकानदार, सर्विस प्रोवाइडर या फिर डीलर की शिकायत करनी होगी।

इसके अलावा 8130009809 पर मैसेज कर के भी आप शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि मैसेज करने के बाद आपके पास एक कॉल आएगी और कॉल पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

कॉल व मैसेज करने के साथ ही ग्राहक अपनी शिकायतों को consumerhelpline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरह से भी रजिस्‍टर कर सकते हैं। कंप्लेंट रजिस्टर होते ही आपके पास एक नंबर आ जाएगा।

गौरतलब है कि किसी भी दुकानदार, डीलर या कोई भी सर्विस प्रोवाइडर जिसने आपके साथ धोखा किया हो, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते समय हमेशा पूरी डिटेल देनी जरूरी होगी।

मतलब अगर आप किसी भी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं तो आपको उसका पूरा नाम, सही पता मालून होना चाहिए। साथ ही आपके पास शिकायत को सपोर्ट करने वाले डॉक्यूमेंट्स भी होने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top