Almora News

कुमाऊं और गढ़वाल के बीच की दूरी बढ़ी, पुल क्षतिग्रस्त होने से संचालन पूरी तरह से बंद

कुमाऊं और गढ़वाल के बीच की दूरी बढ़ी, पुल क्षतिग्रस्त होने से संचालन पूरी तरह से बंद
Ad

अल्मोड़ा: कुमाऊं व गढ़वाल के बीच की दूरी बढ़ गई है। एक मंडल से दूसरे मंडल जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल चौखुटिया नगर के बीच रामगंगा नदी पर बने मोटर पुल का डैक स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए मरम्मत कार्यों के सिलसिले में पुल पर नौ अक्टूबर सुबह 10 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि वर्ष 1965 में खैरना-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत चौखुटिया नगर के मध्य बने इस मोटर पुल की वाहन भार क्षमता 16.20 टन थी। मगर जैसे जैसे समय आगे बढ़ा। वैसे वैसे ही वाहनों की संख्या के साथ साथ पुल पर पड़ने वाला दबाव भी काफी बढ़ गया। जिसकी वजह से पुल की वाहन भार क्षमता काफी कम हो गई।

नतीजा ये रहा कि अब पुल की हालत बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। अब इस पुल का डैक स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से आवागमन को पूरी तरीके से रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के सूत्रों के अनुसार पुल कल सुबह दस बजे तक खोला जाएगा। फिलहाल इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

चूंकि यह पुल कुमाऊं व गढ़वाल को जोड़ता है। इसलिए लोगों को खासा परेशानी होगी। बता दें कि करीब 56 वर्षों के अंतराल में यह दूसरा मौका है, जब इस पुल से यातायात बंद हुआ है। पांच वर्ष पहले भी इसकी एक बार हल्की मरम्मत की जा चुकी है। इसमें तब जंग लगे कई लोहे के गार्डर बदले गए थे। पर इस बीच पुल फिर जर्जर हालत में पहुंच गया है। 

इस पुल पर वाहनों की व्यस्तता हमेशा ही बनी रहती है। बहरहाल अब सभी वाहनों का मार्ग बदल दिया गया है। सभी वाहनों को लंबे रास्ते यानी चौखुटिया के बाखली से खीड़ा-खंसर व मैहलचौरी होते हुए आना-जाना करना होगा। लाजमी है कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से लंबी रूट की नियमित सवारी बसें भी काफी प्रभावित होंगी। बता दें कि पुल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top