Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बेरीपड़ाव निवासी दिव्यांश चंद बने सेना में ऑफिसर, उत्तराखंड पुलिस में DSP हैं पिता

Ad

नई दिल्ली:राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने शनिवार को 140वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। इस पासिंग आउट परेड में लगभग 300 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनके अलावा पासिंग आउट परेड के दौरान सशस्त्र बलों के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इस खास मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी बेरीपड़ाव निवासी दिव्यांश चंद भी सेना में ऑफिसर बनें हैं। उन्होंने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। दिव्यांश ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शिक्षा हासिल की थी। उनके पिता योगेश चंद उत्तराखंड पुलिस में अधिकारी ( डीएसपी) हैं। वह अभी देहरादून में तैनात हैं। उनकी मां अनिता चंद हाउस वाइफ हैं। दिव्यांश चंद का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

दिव्यांश चंद बचपन से होनहार रहे हैं। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखा था और आज उसे साकार भी किया हैं। वह शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को अपना आर्दश मानते हैं। उनके भारतीय सेना में ऑफिसर बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस की प्रमोशन प्रक्रिया पर उठे सवाल, HC ने सुनवाई में दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कोने कोने में दौड़ेगी चीता पुलिस, तैयार है DGP का स्मार्ट प्लान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:कोविड के वजह से अनाथ हुए बच्चों को मिले मदद,पड़ोसी हेल्पलाइन नंबर पर जरूर करें कॉल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top