Uttarakhand News

उत्तराखंड के कोने कोने में दौड़ेगी चीता पुलिस, तैयार है DGP का स्मार्ट प्लान

उत्तराखंड के कोने कोने में दौड़ेगी चीता पुलिस, तैयार है DGP का स्मार्ट प्लान
Ad

देहरादून: प्रदेश के पुलिस महकमे ने हर किरदार को बखूबी निभाया है। किरदार का मतलब पुलिस के तरह तरह के रोल से है। एक तरफ अपराधियों, कालाबाजारियों के के लिए पुलिस सख्त नजर आई है तो वहीं कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने फरिश्ता बन इंसानियत भी निभाई है। डीजीपी अशोक कुमार भी हमेशा की तरह पुलिस महकमे को सशक्त करने में जुटे हुए हैं। अब उन्होंने प्रदेश के कोने कोने तक चीता पुलिस भेजने का प्लान बना लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, देहरादून और हरिद्वार की तरह ही अब हर जिले में चीता पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके लिए रेंज स्तर पर डाटा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। साथ ही डीजीपी ने भविष्य में चीता पुलिस को और स्मार्ट बनाने के लिए उनको शॉर्ट रेंज आर्म पिस्टल भी दी जाने की बात कही। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को भी चीता यूनिट की तरह ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: रामनगर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक का हुआ निकाह

यह भी पढ़ें: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का बढ़ा मान, पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे 12 कैडेट्स

शुक्रवार को डीजीपी ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें पांच जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 16 अगस्त हरेला पर्व तक पुलिस विभाग की ओर से वृहद पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान करीब एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सभी को संबंधित विभागों व संस्थाओं से समन्वय स्थापित करने को बात कही। डीजीपी ने सभी जनपद प्रभारियों व पुलिस उपमहानिरिक्षकों से अनेक कामों का फीडबैक भी लिया।

डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों की सराहना की। यह भी कहा कि पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। इन्हें ऐसे ही किया जाए रहना चाहिए। उन्होके कोरोना की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताया मगर निकट भविष्य में कर्फ्यू में ढील की स्थिति में सतर्क रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के नियमों का कठोरता से पालन कराएं। उन्होंने एसडीआरएफ की ओर से गोद लिए गए 20 गांवों में से भी उन गांवों का चयन करने को कहा जो दूरस्थ हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल की बेटी नैनिका बनी सेना में ऑफिसर, पिता बोले पूरा हुआ मेरा सपना

यह भी पढ़ें: एक्शन में पूर्ति विभाग, दो सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की जमानत जब्त

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय बन कर तैयार,सभी कॉलेजों में WiFi लगाने के निर्देश जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 30 जून तक रहेगी सख्ती! नए अपडेट में सामने आई कई बातें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top