Viral

ये हैं असली हीरो…तीन किमी दौड़कर सर्जरी करने पहुंचा डॉक्टर, वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली: धरती पर डॉक्टरों को भगवान यूं ही नहीं कहा जाता। डॉक्टर कई बार इंसान को दूसरी जिंदगी देने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि डॉक्टरों को यह सम्मान क्यों दिया जाता है। दरअसल बेंगलुरु के एक डॉक्टर ने अपने मरीज का ऑपरेशन करने के लिए 3 किलोमीटर दौड़ लगाकर मिसाल कायम की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बेंगलुरु के डॉक्टर गोविंद नंदकुमार एक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन है। उन्हें इमरजेंसी में अपने एक मरीज की पित्ताशय की थैली की सर्जरी करनी थी। जब वह अस्पताल के लिए निकले तो रास्ते में ट्रैफिक जाम लग गया ।कुछ देर ट्रैफिक में फंसे होने के बाद डॉक्टर को लगा कि वह शायद समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। जिससे उनके मरीज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ऐसे में उन्होंने ज्यादा वक्त जाया ना करते हुए अस्पताल के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी। उन्होंने कार छोड़ी और सर्जरी करने के लिए दौड़ कर अस्पताल भागने लगे। डॉक्टर गोविंद नंदकुमार मणिपाल अस्पताल में चिकित्सक हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि ट्रैफिक लगने की वजह से मुझे घबराहट हो रही थी। समय बर्बाद ना करते हुए मैंने दौड़ लगाना ही सबसे बेहतर समझा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से लगातार वायरल हो रहा है। सभी लोग डॉक्टर गोविंद नंद कुमार की तारीफ कर रहे हैं कि वाकई यही हमारे असली हीरो हैं। कहना होगा कि डॉक्टर गोविंद नंद कुमार ने ना सिर्फ बाकी चिकित्सकों के लिए एक प्रेरणा बनने का काम किया है। वहीं, अपने मरीज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन भी बखूबी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top