National News

ED ने केजरीवाल को बताया दिल्ली शराब घोटाले का सरगनाह, भगवंत मान नाराज़

ED Serious Alligations: Evidence Against Kejriwal in Court: Bhagwant Mann:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अपनी नाराज़गी मीडिया के सामने प्रकट की है। बता दें कि अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2022 में चुनाव जीतकर दो राज्यों में सरकार बनाई थी। AAP पर शराब घोटाले का पैसा 2022 के गोवा और हिमाचल चुनावों में इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहा है। अरविन्द केजरीवाल पर मनीष सिसोदिया के सचिव ने ED को जानकारी देते हुए बताया है कि 2021 में नई शराब नीति बनाने से पहले अरविन्द केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को अपने घर पर बुलाया था।

ED ने कोर्ट में सबूतों के साथ दलील देते हुए केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगनाह बताया है। 21 मार्च की रात को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोष में बहुत बड़ा बयान दे दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए मान कहते हैं कि भाजपा केजरीवाल के खिलाफ एक गहरा षड्यंत्र रच रही है। अपने नेता केजरीवाल को ईमानदार बताते हुए मान कहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पैसों के लिए काम नहीं करते बल्कि विकास पर विश्वास करते हैं।

अपने नेता का पक्ष लेना और दूसरे राजनीतिक दल पर निशाना साधना सौभाविक है लेकिन अपने बयान में देश के एक राज्य की अखंडता को सवालों के घेरे में खड़ा करना किसी भी नेता को शोभा नहीं देता। भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा, पंजाब से नफरत करती है और नफरत के चलते वो राष्ट्र गान से पंजाब का नाम भी हटा सकती है। इतना ही नहीं भगवंत मान कहते हैं कि भारत की जनता पंजाब के बिना ना 26 जनवरी मना सकती है और ना ही 15 अगस्त।

गोवा और पंजाब में 2022 में ही चुनाव हुए हैं ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह जांच दिल्ली से पंजाब भी पहुँच सकती है। अगर अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार के इन आरोपों में अपराधी सिद्ध होते हैं, तो उनके राजनीतिक दल को देश या विदेश से किसी भी प्रकार का चंदा नहीं दिया जा सकेगा। ED ने आज कोर्ट में केरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगी है और घोटाले से जुड़े कई तथ्य और प्रमाण कोर्ट में पेश करते हुए केजरीवाल को इस पूरे घोटाले का सरगनाह बताया है। गोवा से कई उम्मीदवारों के बयान भी केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में पेश किए गए हैं। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए हिन्दू सेना ने हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

To Top