Entertainment

Coronavirus चैलेंजः‘Tik-Tok स्टार’ ने चाटी टॉयलेट सीट,वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्लीः जहां पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। वहीं टिक-टॉक पर कोरोना वायरस के बीच कई ऐसी वीडियो आई हैं जो काफी वायरल हुई हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक टिक-टॉक स्टार की वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक अजीबोगरीब कारनामा किया। कोरोना वायरस चैलेंज के नाम पर युवती ने कुछ ऐसा किया जो लोगों को बिल्कुल भी रास नही आया। लेकिन उसका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी की 21 साल की Ava Louise ने कोरोना वायरस चैलेंज के नाम पर विमान की टॉयलेट सीट को जीब से चाट कर साफ किया। इस वीडियो के अपलोड होते ही लोगों ने उसके इस कारनामें को घिनौना बताया। वहीं कई लोगों ने उसके इस चैंलेज की काफी आलोचना भी की।

https://twitter.com/i/status/1238915362470625292

Ava ने इस वीडियो को 15 मार्च को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखाः प्लीज इसे रीट्विट करें, ताकि लोग जान सकें कि विमान में सफाई कैसे की जा सकती है। लेकिन इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों को उसका ये अंदाज पंसद नही आया। लेकिन देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top