Entertainment

नेहा कक्कड़ की बाथरूम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

नई दिल्ली: सिंगर नेहा कक्कर सभी के दिलों पर राज करती है। नेहा कक्कर भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों लेकिन वो अपने गाने के वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लुभाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने हर अंदाज में फोटो शेयर करती हैं। नेहा को सोशल मीडिया पर भी खूब प्य़ार मिलता है। वह सोशल मीडिया पर कई बार अपने फैंस से बात करने के लिए लाइव भी आती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BqeHaf4nXch/

हाल ही में उन्होंने एक होटल के बाथरूम से भी अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। नेहा कक्कर हाल ही में कतर स्थित दोहा गई थीं। वहां वो वेस्टिन होटल में रुकीं। उन्हें होटल की खातिरदारी बेहद पसंद आई।

उन्होंने होटल को अच्छी मेहमान नवाजी के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए धन्यवाद दिया। उन्होंने होटल के बाथरूम में खींची अपनी कुछ फोटो शेयर की। इन फोटो में नेहा बेहद खुश लग रही हैं।

उन्होंने बाथरोब पहना है और पैरों में होटल की चप्पल पहनी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इतनी लाजवाब मेहमान नवाजी के लिए वेस्टिन दोहा का धन्यवाद खासतौर पर स्पा और हाथ से बनी नेहा गुड़िया के लिए’।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top