Uttarakhand News

उत्तराखंड:बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा,शिक्षा विभाग देगा क्लैट और NDA की निशुल्क कोचिंग

Ad

हल्द्वानी: राज्य में संसाधनों की कमी कई क्षेत्रों में दिखाई देती है। उसी कमी को पूरा करने का प्रसान सरकार और विभागों द्वारा किया जा रहा है। त्रिवेंद्र सरकार ने शिक्षा के स्तर को उठाने का प्रयास किया है। उनकी कोशिश है कि शिक्षा के माध्यम से पलायन और रोजगार की समस्या का हल खोजा जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में मॉर्डन स्कूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की फ्री कोचिंग शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में शिक्षा विभाग मेधावी बच्चों के वकालत व भारतीय सेना में जाने के सपने को साकार करेगा। शिक्षा विभाग क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) व एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की तैयारी के लिए जल्द निशुल्क कोचिंग शुरू करेगा। इस संबंध में स्कूलों को नोटिस भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा के मेधावी एवं इच्छुक छात्रों को क्लैट-2021 की तैयारी कराई जाएगी। इस बारे में बच्चों के पास जानकारी पहुंचे, इसके लिए प्रधानाचार्यों को सूचना देने के लिए कहा गया है। इस बारे में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार कौशिक ने कहा कि एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग) के अपर अजय कुमार नौरियाल ने पत्र भेजा है। स्कूल में नोटिस भी लगा दिया है। बता दें कि अभी एससीईआरटी द्वारा 12वीं के छात्रों को जेईई व नीट की कोचिंग दी जा रही है। पहली बार क्लैट व एनडीए की कोचिंग शुरू की जाएगी।

बता दें कि जेईई व नीट की कोचिंग की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। मौजूदा वक्त में सरकारी स्कूलों के 12वीं के छात्रों के लिए एक महीने की कोचिंग चल रही है, लेकिन शीतकालीन अवकाश के चलते कक्षा नहीं लग रही है। बताया जा रहा है कि कोचिंग पूरी होने के बाद टेस्ट का आयोजन होगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ही एक महीने की अतिरिक्त कोचिंग दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top