Uttarakhand News

रामनगर में दिखा दोस्ती का नेगेटिव रोल, जन्मदिन पार्टी में दोस्तों ने ही कर डाली युवक की हत्या !

हल्द्वानी: जन्मदिन जश्न मनाने का दिन होता है। जन्मदिन वो दिन होता है जब आप इस बेहतरीन ज़िंदगी को जीने का एक और साल पूरे कर लेते हैं। साथ ही हर कोई जन्मदिन पर अपने आने वाले एक साल के लिए प्रार्थनाएं करता है। खैर प्रार्थना की बात अलग है और जश्न की अलग। दोस्त का जन्मदिन हो और जश्न नो हो, इसमें कोई मज़ा नहीं। इस बात से तो शायद इक्का दुक्का लोग ही ऐसे होंगे, जो मुकर जाएंगे। दोस्त ज़रूरी होते हैं, मगर दोस्त की शक्ल में दुश्मनों से हमें हर हालत में दूर रहना आना चाहिए।

रामनगर के कंचनपुर गांव में बीती रात हुई एक वारदात ने दोस्ती जैसे प्यार भरे रिश्ते को नफरत के मोड़ पर ला खड़ा कर दिया है। जानकारी मिली है कि कंचनपुर गांव में एक बर्थडे पार्टी के दौरान, युवक के दोस्तों ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। सुबह आधी नंगी हालत में पड़ा उसका शव गांव के नज़दीक से मिला है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिल्हाल शुरुआती कार्यवाही में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले दहला हल्द्वानी,काठगोदाम निवासी युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें: नैनीताल नया साल:इन जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग, फिर लेनी होगी शटल सेवा

दरअसल मामला है रामनगर कोतवाली के अंदर ही आने वाले गांव कंचनपुर का। यहां का रहने वाला एक युवक इंदर जोशी, उम्र 25, पुत्र पीतांबर दत्त जोशी अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गांव के एक ढाबे में गया था। यहां और भी मित्र पार्टी में शामिल हुए थे। रात को काफी देर तक युवक खाने के समय पर भी घर नहीं पहंचा। सुबह होते ही गांव के एक अन्य युवक को गांव के नज़दीक जो दृश्य दिखे, वे दिल दहला देने वाले थे।

दरअसल सुबह को जब कंचनपुर गांव का ही एक युवक ढाबे की तरफ गया। तो ढाबे से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार युवक और कोई नहीं बल्कि इंदर जोशी ही था, जो कि पिछले दिन अपने दोस्त का बर्थडे मनाने इसी ढाबे पर आया था। बहरहाल गौर करने वाली बात यह भी है कि इस युवक के शरीर पर केवल आधे ही कपड़े थे, बाकी उतरे हुए थे। फिर इसके बाद हड़कंप मंच गया। अफरा तफरी में परिवार वाले अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ पंकज गैरोला ने बाद में चिकित्सालय पहुंचकर शव का निरीक्षण भी किया। पुलिस के मुताबिक उसके पीठ, कमर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया। सीओ गैरोला ने जानकारी दी और बताया कि रात में जन्मदिन की पार्टी में मृतक युवक गया था। सुबह उसका शव पड़ा मिला। हत्या के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: जिले में एक और चरस तस्कर पकड़ा गया,90 दिनों में पकड़ी जा चुकी है 25 किलो चरस

यह भी पढ़ें: कोरोना से मुकाबला कर रहा है उत्तराखंड, एक हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के प्रतिभावान बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा,अल्मोड़ा में शुरू होगी द सुपर 30 क्लास

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में 26 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बर्फबारी से हो सकता है नए साल का आगाज़

To Top