Uttarakhand News

कुमाऊं में 26 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बर्फबारी से हो सकता है नए साल का आगाज़

Ad

हल्द्वानी: नए साल की शरुआत अपने साथ अधिक सर्दी और बर्फबारी ले कर आएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल के विदा होते ही उत्तराखंड के ऊपरी इालकों में हिमपात हो सकता है। तकनीकों के अनुसार यह पता लगाया गया है कि दो हफ्ते के अंदर अंदर एक के बाद एक दो पश्चिमी डिस्टरबैंस सक्रिय होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आसमान के तापमान में वैसे ही बदलाव आते हैं, जैसे मौसम विभाग द्वारा बताए गए हैं, तो स्थानीय लोगों और पहाड़ आने वाले पर्यटकों को बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नैनीताल, मुक्तेश्वर समेत कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व हिमपात की संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के लोगों के लिए बिजली का बिल भरना होगा आसान,आपके लिए विभाग लगाएगा दस कैंप

यह भी पढ़ें: रोडवेज कर्मियों को वेतन नहीं देने पर नैनीताल हाईकोर्ट नाराज,एक हफ्ते के अंदर मांगा शपथ पत्र

शायद आपने खुद भी महसूस किया होगा, कि बीते कुछ दिनों से मौसम में कुछ हद तक सर्दी से राहत मिली है। निचले इलाकों में भी कोहरा काफी कम ही देखा गया है। पहाड़ों में भी धूप खिलने से मौसम बेहतर बना हुआ है। हल्द्वानी में हाल में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

इसी बीच देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि नए साल पर बर्फ गिरने की काफी संभावनाएं बन रही हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी डिस्टरबैंस सक्रिय होने से 27 व 28 दिसंबर को कुमाऊं रीजन में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही साल की विदाई होते होते कहीं पर हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव 26 दिसंबर से ही आने लगेगा।

मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने जानकारी दी और बताया कि 26 दिसंबर से मौसम बदलने के बाद कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ में बर्फ गिरने के आसार रहेंगे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी चर्च में प्रार्थना के लिए एक परिवार से दो लोग आएंगे, ऑनलाइन टेलीकास्ट होगा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार की अच्छी पहल, अब शहीदों के परिवारों को मिलेगी इकठ्ठी धनराशि

यह भी पढ़ें: पर्यटक ध्यान दें, नैनीताल में क्रिसमस और 31 दिसंबर को लग सकता है 14 घंटे का कर्फ्यू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदली,पवित्र रिश्ते के नाम पर लड़का करता रहा दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top