Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी शातिर ठग रितेश पांडे की संपत्ति जब्त होगी, DGP का आदेश

Ad

हल्द्वानी: बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खेलने वाले एक और शातिर ठग पर शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने सचिवालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रितेश पांडे की अवैध संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही रितेश पांडे के खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा तथा बागेश्वर में दर्ज मुकदमों की जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी रितेश पांडे मूल निवासी अल्मोड़ा, वर्तमान निवासी जेल रोड हल्द्वानी को मई में हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन करोड़ 28 लाख की धोखाधड़ी करने की बात कुबूल की थी।

वर्तमान में आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अब पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने एसटीएफ को उसकी अवैध संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि रितेश पांडे के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top