Dehradun News

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून से चलेंगी Volvo बसें, शेड्यूल जारी

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून से चलेंगी Volvo बसें, शेड्यूल जारी

देहरादून: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपका सफर एसी की ठंडी हवा में पूरा होगा। जी हां, परिवहन निगम द्वारा इस रूट पर वॉल्वो बसें बढ़ाई गई हैं। लिहाजा देहरादून के यात्रियों को ये राहत मिलने के बाद हल्द्वानी वासियों को भी आस जगी है।

कोरोना संक्रमण काल से ही घाटा झेल रहे रोडवेज विभाग ने लगभग हर रूटों पर सक्रियता बढ़ा दी है। संक्रमण कम होने के कारण सवारियां भी दोबारा बसों से यात्रा कर रही हैं। सवारियां बढ़ने के साथ ही रोडवेज बसों को भी बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम थाने के पास युवक-युवती से मारपीट और लूट

यह भी पढ़ें: कोटद्वार:परिजनों का आरोप,थाने में पुलिस की मार से हुई बेटे की मौत

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के अनुसार शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ानई जाएगी। आदेश जारी हो गया है। दिल्ली के लिए पहले जहां सिर्फ एक वॉल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी। वहीं अब शनिवार से तीन व रविवार से कुल पांच वॉल्वो बसें दौड़ेंगी।

बता दें कि अब सुबह छह बजे से देहरादून से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस मिलनी शुरू हो जाएगी। ये बस दोपहर एक बजे वहां पहुंचने के बाद तीन बजे दिल्ली से चलकर रात 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। फिर देहरादून से दूसरी वॉल्वो रात्रि सवा 10 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी, जो सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: घर पर न्यूजीलैंड जा रहा हूं कह कर गए रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में मिली,कोतवाली पहुंची पत्नी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:तीसरी लहर से बच्चों को बचाना हैं, 80 पिडियाट्रिक एंबुलेंस होगी संचालित

बाद में इसी बस को सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से चलकर शाम पांच बजे देहरादून पहुंचना होगा। इसके बाद रात 11 बजे दिल्ली के लिए वॉल्वो चलेगी, जो सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजे दिल्ली से वापस चलकर दोपहर दो बजे देहरादून पहुंचेगी। लिहाजा इस संचालन से हल्द्वानी के यात्रियों को भी आस जगी है कि शायद जल्द ही हल्द्वानी से दून व दिल्ली के लिए वोल्वो बसों का इंतजाम हो सकेगा।

दूसरी तरफ यूपी से अनुमति मिलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के लिए बस यूपी होते हुए जा रही हैं। वरना पहले तक इन्हें करनाल से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ रहा था। बसें शुरू की गई थीं। जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन रोडवेज करीब एक करोड़ रुपये कमाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CBSE:सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक लिंक ने मचाया बवाल,बोर्ड ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, फौरन करें डाउनलोड

To Top