Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से जरूरी सूचना, अमृतपुर-जमरानी मार्ग पर दस दिन तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Ad

हल्द्वानी: अभी-अभी नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली अमृतपुर जमरानी मोटर मार्ग पर 6 मार्च से 15 मार्च तक खनन कार्य में प्रयुक्त कोई भी वाहन नहीं चल सकेंगे। जी हां, इस मार्ग पर डंपर ओवर पिकअप के लिए यातायात पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल अमृतपुर जमरानी मोटर मार्ग पर प्रीमिक्स कारपेट (कोल्ड मिक्सड) कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस मार्ग में खनन कार्य में लगे भारी वाहनों की लगातार आवागमन के कारण कार्य बाधित हो रहा है। इसलिए अब जिला प्रशासन के द्वारा खनन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया है।

गौरतलब है कि उक्त मार्ग पर कोल्ड मिक्सड का कार्य बाकी है। डीएम ने जानकारी दी और बताया कि इस कार्य को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराया जाना है। इसके साथ अब अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खंड 2, पुलिस विभाग एवं विभागीय कार्मिकों की मदद से उक्त जगह पर यात्रियों का मार्ग निर्देशन, कोविड नियमों का अनुपालन, दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड, पर्याप्त संकेतक स्थापित करने और प्रतिबंधित अवधि के अतिरिक्त मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top