Uttarakhand News

हल्द्वानी : शहर में सुरक्षित नहीं बुजुर्ग , महिला को घायल कर नकदी लूटी

Ad

हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर में पिछले कुछ समय से अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है आए दिन अपराधी कोई न कोई लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहते हैं इसी कड़ी में बाइक सवार एक युवक ने परचून की दुकान पर बैठी एक महिला को घायल कर नकदी लेकर फर्रार हो गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

देवलचौड़ से महृषि स्कूल जाने वाली सड़क पर बाइक सदावर युवक ने परचून की दुकान पर बैठी एक वृद्ध महिला को धक्का देकर घायल कर दिया । देवलचौड़ निवासी बहादुर सिंह नेगी की  घर के बाहर बनी करीब आधा दर्जन दुकानें  किराये पर चलती हैं । जबकि परचून की दुकान पर वह खुद बैठते हैं । रविवार की सुबह वह बगल में चल रहे निर्माण कार्य का  जायजा लेने गए , इस दौरान दुकान पर उनकी पत्नी राधिका देवी मौजूद थीं । सुबह साढ़े नौ बजे बाइक सवार एक युवक सीधा दुकान में घुस आया । राधिका देवी के मना करने पर उसने उन्हें धक्का दिया । जिस पर राधिका देवी ने शेर मचा दिया जिससे घबराकर युवक भाग खड़ा हुआ । इस घटना के बाद जब बहादुर सिंह नेगी शटर गिराकर जाने लगे की तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया  ।

घटना की जानकारी मिलने पर चौका प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली ।जानकारी लेने कोे बाद पुलिस ने दुकान के सामने मौजूद बैंक्वेट हॉल और एक स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला । स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आ रहा है ।  पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी का तलाश शुरू कर दी है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top