Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तलवार लेकर महिला के घर पहुंचा प्रॉपर्टी डीलर, जान से मारने की धमकी भी दी, गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: वक्त बेवक्त में आपका दूर दराज का रिश्तेदार आपके काम आए या ना आए, पड़ोसी आपके काम आते ही हैं। इस तरह की कई कहावतें हमने सुनी और देखी हैं। लेकिन हल्द्वानी में तो नज़ारा कुछ और ही देखने को मिला। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर व्यक्ति अपने पड़ोस में रह रही महिला के घर में तलवार लेकर उसे मारने को घुस गया। खैर अब तो पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हुआ यूं कि हल्द्वानी स्थित आवास विकास कॉलोनी में महेंद्र सिंह बिष्ट नाम का व्यक्ति रहता है। जो कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। अब शुक्रवार को दोपहर में अचानक ही वह अपने पड़ोस के घर में जा घुसा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिलाओं को मिलेगी पहचान, ऑनलाइन पोर्टल पर बिकेगा सारा सामान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर हिली धरती, पिथौरागढ़ में 4.0 रही भूकंप की तीव्रता

जानकारी के अनुसार घर में धमक जाने का कारण पैसों का आपसी लेनदेन बताया जा रहा है। घटनाक्रम पर नज़र डालें, तो व्यक्ति दोपहर को तलवार लहराते हुए पड़ोसी महिला के पास जा पहुंचा। जहां उसने महिला के साथ गाली गलौच भी की। इतना ही नहीं महिला के घर में खड़ी स्कूटी भी तोड़ दी।

महिला के द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक गाली गलौच के साथ साथ प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को जान से मारने तक की धमकी भी दी थी। जान से मारने की धमकी वो भी तलवार हाथ में लेकर, आप घटनास्थल की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं।

घटना के बाद चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने आरोपित महेंद्र सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके उपर केस भी दर्ज कर लिया गया है। इधर दूसरी तरफ प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक महिला ने उससे उधार लिए 20 लाख रुपए चुकाने हैं। जो महिला अभी तक नहीं चुका पाई है।

यह भी पढ़ें: संस्कृति विभाग की बढ़ेगी शोभा,म्यूजियम में संरक्षित रखी गई ‘केदारखण्ड’ झांकी

यह भी पढ़ें: जो पूरे करियर में नहीं कर पाए धोनी, वो पहाड़ के ऋषभ पंत ने 18 मैचों में कर दिखाया

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को केंद्र की सौगात, इन हाईवे घोषित किया नेशनल हाईवे, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: कुदरत ने उजाड़ा घर तो सोनू सूद ने अपनाया, चमोली आपदा पीड़ित परिवार की चार बेटियों को लिया गोद

ADVERTISEMENTS Ad
To Top