Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो पक्षों के बीच चल रही थी लड़ाई, राह चलते व्यक्ति की जमकर हुई धुनाई, 11 पर केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: लड़ाई किसी और की थी, भारी किसी और पर पड़ी। हल्द्वानी में एक मामला सामने आया है। जहां मारपीट करते दो पक्षों में से एक ग्रुप ने राह चलते व्यक्ति को पीट डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसा इसलिए क्योंकि एक गुट ने पीड़ित व्यक्ति को दूसरे गुट का समझ लिया। घटना होने के बाद पीड़ित ने कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना:पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार,मार्च तक 50 प्रवेश द्वार का लक्ष्य

दरअसल मीरा मार्ग में कुछ विवाद चल रहा था। पड़ोसी आपस में भिड़ रहे थे। इतने में गर्मा गर्मी बढ़ गई और बात हाथापाई तक आ पहुंची। अब इसी दौरान मीरा मार्ग के रहने वाले विवेक घटनास्थल से गुज़र रहे थे। वे बाज़ार से घर की ओर आ रहे थे।

जब वे घटना की जगह पर पहुंचे, तो दो पक्षों में से एक ने विवेक के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। दरअसल दूसरे पक्ष का समझकर लोगों ने उन्हें पीट दिया। जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर पुलिस के पास जा पहुंचा।

पुलिस में पीड़ित विवेक ने तहरीर दी है। जिसमें तीन नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ उनपर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआइ उमेश रजवार के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद पुजारा IPL में लौटे,7 साल बाद ही धोनी के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर, 50 लाख में बिके

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शेमफार्ड स्कूल में NCC प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें: क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,16.25 करोड़ में RR ने खरीदा

यह भी पढ़ें: आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

ADVERTISEMENTS Ad
To Top