Nainital-Haldwani News

जब तक आरोपियों को नहीं मिलेगी सज़ा, तब तक हल्द्वानी में नहीं होगा सफाई का काम

Ad

हल्द्वानी: शहर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा। सफाई कर्मचारी अपने साथी के साथ हुई मारपीट के आरोपितों को सज़ा दिलवाने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान यह चेतावनी दी थी कि अगर गुरुवार तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो वे अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर चले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले को शुरुआत से देखें तो कुछ दिन पहले राजेश नामक एक सफाई कर्मचारी बनभूलपुरा में सफाई कामों के लिए गया था। जहां उसे 3 लोगों ने लाठी-डंडों और चैन की मदद से बेरहमी से पीटा। इस घटना में राजेश काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद से ही साथी सफाई कर्मचारियों में खासा रोष था। इसी दौरान प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन तक हड़ताल करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सभी आरोपितों समेत एस ओ पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना जारी रखा है। हल्द्वानी लाइव से बातचीत के दौरान संगठन के कर्मचारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धरना और हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारे साथी को इंसाफ नहीं मिल जाता। आपको बता दें कि तीन आरोपितों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया था मगर हल्की धाराओं में छोड़ दिया गया।

इसलिए उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने यह धरना दिया है। साथ ही कार्मिकों का कहना है कि जह तक आरोपितों को कठोर धाराओं में सज़ा नहीं दी गई तब तक हड़ताल और धरना खत्म नहीं होगा। वहीं अन्य कर्माचारी ने बताया कि राजेश को इतना मारा गया है कि उसका मांस तक उधड़ गया है। साथ ही उसके शरीर पर नील पड़ गए हैं।

ऐसे में देखना यह होगा प्रशासन इस मामले पर कितनी जल्दी कोई प्रतिक्रिया देता है क्योंकि सफाई कर्मचारियों का इस तरह धरने पर बैठ जाना पहले तो उनके साथ खिलवाड़ हुई यह दर्शाता है और साथ ही अगर ऐसा ही माहौल बना रहा तो शहर पर कूड़ा संबंधी काफी संकट भी आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top