Breaking News

सनसनीखेज़ मर्डर से सहमा हल्द्वानी, दामाद ने पिता के साथ मिलकर ससुर को मार डाला

Ad

हल्द्वानी: शहर के एक इलाके में कुछ देर पहले ही अधेड़ को पीट पीट कर जान से मार डाला। गोरापड़ाव के हेड़ागज्जर में अधेड़ की हत्या की खबर से पूरे हल्द्वानी में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि अधेड़ के घर में घुस कर उसकी हत्या की गई है। व्यक्ति के दामाद ने ही अपने पिता के साथ मिलकर बुज़ुर्ग ससुर की जान लेली है। इस खबर के मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र की घटना ने पूरे हल्द्वानी को सहमा दिया है। सूचना के मुताबिक मरने वाले व्यक्ति का नाम रोशन लाल था। रोशन लाल ने अपनी बेटी की शादी करीब डेढ़ महीने पहले गोपाल सक्सेना के साथ की थी। जो कि पास के इलाके में ही बटाई का काम करता है।

लेकिन रोशन लाल की बेटी ससुराल में सुखी नहीं थी। क्योंकि वहां उसके साथ खूब मारपीट की जाती थी। जिस कारण से वह कुछ समय से मायके आकर ही रह रही थी। इतने में जब रोशन लाल का दामाद गोपाल और उनका समधी नंदराम अपनी बहु को लेने आए तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि गोपाल सक्सेना और उसके पिता नंदराम ने रोशन लाल को पीट पीट कर जान से मार डाला। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले तो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों ही परिवार आस पास में बटाई का काम करते थे। फिलहाल हल्द्वानी में यह मर्डर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top