Nainital-Haldwani News

कैट परीक्षा में छाए TIME हल्द्वानी के छात्र, 20 छात्रों ने हासिल किए 90 से अधिक परसेंटाइल

Ad

हल्द्वानी में एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों ने कमाल करके दिखाया है. 3 जनवरी को कैट की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं. हल्द्वानी टाइम संस्थान के 20 छात्रों ने 90 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए हैं. इस बारे में संस्थान के निदेशक अंकुर महाजन ने बताया कि टाइम हल्द्वानी के छात्र शैलेश कांडपाल ने 99.51 परसेंटाइल प्राप्त किए. इसके अलावा आशीष जोशी ने 99.44 ,कार्तिक अग्रवाल ने 99. 35 आकर्ष ने 99. 3 5 नित्याशी त्रिपाठी ने 99. 32 और आर्यन ने 98.75 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है.

ADVERTISEMENTS Ad

अंकुर महाजन ने यह भी बताया कि ग्रामीण बैंक परीक्षा में भी हल्द्वानी के 6 छात्रों ने बैंक ऑफिसर और क्लर्क पदों पर सफलता हासिल की है जो बताता है कि संस्थान बच्चों को सही मार्ग दिखाने में कामयाब हुआ है.

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ने पढ़ाई के रूटीन को जरूर बदला लेकिन विद्यार्थियों के जज्बे ने उन्हें कामयाबी दिलाई. इसके अलावा संस्थान भी छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और पूरे देश में ऑनलाइन माध्यम से कैट, बैंक, एसएससी, CLAT एवं आईपीएम परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top