Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: फेसबुक पर युवक की गंदी करतूत,छात्रा की फोटो अश्लील बनाई और कर दी Viral

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक छात्रा की अश्लील फोटो वायरल हो गई है। जिस कारण छात्रा काफी सहमी हुई है। बता दें कि फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर यूज़र ने एडिटिंग के बाद फोटो वायरल की है। बहरहाल अब मामला साइबर सेल तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

समाज में बेटियों के लिहाज से माहौल खराब से सही होने का नाम ही नहीं लेता। आए दिन छेड़छाड़, दुष्कर्म संबंधित मामले सामने आते रहते हैं। इधर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कई बार बेहद गलत तरीकों से भी किया जाता है। जिसकी वजह से किसी की ज़िंदगी दांव पर लग जाती है। ताज़ा मामला हल्द्वानी का है।

यह भी पढ़ें: बुधवार को उत्तराखंड में एक हजार से ज्यादा केस मिले, अपने जिले का जाने हाल

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मिलेगा देव डोलियों को स्थान,भव्य तरीके से होगा स्नान

हल्द्वानी शहर निवासी किशोरी इस वक्त एक मनचले से जूझ रही है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा का कहना है कि अक्की शूटर नाम से बनी फेसबुक आईडी से उसकी अश्लील फोटो वायरल हो रही हैं। उक्त फेसबुक यूज़र ने मेसेंजर पर उसकी अश्लील तस्वीरें भेजी हैं।

जब छात्रा ने यूज़र के सामने इसके लिए आपत्ति जताई और उसका असली नाम व पूरा परिचय जानना चाहा तो युवक गालीगलौज करने पर उतर आया। इतना ही नहीं युवक ने छात्रा को धमकी भी दी। आरोप है कि अब अक्की शूटर नाम का व्यक्ति छात्रा के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसकी अश्लील तस्वीरें भेज रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, सेना में भर्ती हुए दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नैनीताल के जंगल में युवक लगा रहा था आग, पेट्रोल के साथ दबोचा गया

इस मामले में छात्रा का कहना है कि उसकी तस्वीरें एडिट कर बनाई गई हैं। बुधवार को छात्रा उक्रांद की महिला अध्यक्ष काजल खत्री के साथ कोतवाली पहुंची और साइबर सेल में फिर से शिकायत की।

मामले में साइबर सेल के सदस्य अशोक रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए छात्रा से संबंधित स्क्रीनशॉट व अन्य जानकारी मांगी गई है। एक बार पूरी जानकारी मिल जाएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आईआईटी रुड़की में 60 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए, 4 की हालत बिगड़ी

यह भी पढ़ें: गंगा मैया का चमत्कार,अर्ध कुंभ में अपनों से अलग हुई बुज़ुर्ग महिला को महाकुंभ ने मिलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top